“शिक्षा का महत्त्व”
जो शिक्षा भूले -भटके उनको हम राह दिखाएंगे।
ज्ञान- विज्ञान के संस्कारों से शिक्षा का प्रकाश फैलाएंगे।
शिक्षित हैं हम ज्ञान की ज्योति सब के मन में जलाएंगे।
ऊंच - नीच और जात-पात का भी हम भेद मिटाएंगे।
समानता का संगीत रचेंगे ज्ञान का अलख जगायेंगे।
शिक्षित हैं हम ज्ञान की ज्योति सबके मन में जलाएंगे।
भूल गए जो अंधियारों में वहां उजाला लाएंगे।
शिक्षित हैं हम ज्ञान की ज्योति सब के मन में जलाएंगे।
खेल-खेल में पढ़ना सीखा ढंग नए अपनाएंगे।
चहक उठेगा सबका जीवन सब बच्चे मुस्काएगे।
शिक्षित हैं हम ज्ञान की ज्योति सबके मन में जलाएंगे।
शिक्षा की महिमा निश दिन गाए हर दिन उनका नमन करें।
जीवन में उजियाली भरकर अंधियारों कों दूर करे।
सत्य मार्ग पर चलते रहना शिक्षा हमें सिखाती है।
धरती पर वृक्ष लगने को हमें पर्यावरण सिखाती है।
पानी अमृत है धरती का हर दिन इसका सिंचाई करें।
सिर्फ जीये न अपने खातिर दूसरों को हम भलाई करें।
सब बच्चों को ज्ञान सीखाना यह संकल्प हमारा है।
अपना जीवन सफल बनाए शिक्षा का ज्ञान हमारा है।

सीमा कुमारी
बड्डी, गया
Comments
Post a Comment